गोपालगंज में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS रेफर

Bihar: बिहार के गोपालगंज में एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर हमला हो गया है. जानकारी के अनुसार, यह हमला एक पुराने विवाद के चलते किया गया है. धारदार हथियार के हमले में बिजेंद्र नाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया है. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई है और छापेमारी शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, यह मामला गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव का है. जहां पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर उनके ही पड़ोसियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए पटना अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज जारी है.

इस घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, उनका गांव के ही कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मुख्य आरोपी की भी पहचान कर ली है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. हमला करने के पीछे मुख्य वजह क्या रही, अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है.

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
गोपालगंज में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

Check Also

नमक की जगह दे दिया सर्फ! मिड-डे मील खाते ही 2 दर्जन से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

नालंदा। जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय परासी में मंगलवार को मिड-डे मील खाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *