Breaking News

Mahadev Online Bookcase: महादेव ऑनलाइन बुक केस में ED की बड़ी कार्रवाई, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

Mahadev Online Book Case: महादेव ऑनलाइन बुक और Skyexchange.com से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 91.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां अटैच की हैं. ये कार्रवाई PMLA के तहत रायपुर ज़ोनल ऑफिस द्वारा की गई है.

महादेव ऑनलाइन बुक केस में 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच
ED ने इस कार्रवाई में 74.28 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस को फ्रीज़ किया. ये पैसे M/s Perfect Plan Investment LLC और M/s Exim General Trading – GZCO के खातों में जमा थे. जांच में सामने आया कि इन कंपनियों का इस्तेमाल सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपरिया ने अवैध सट्टे से कमाए गए पैसों को साफ दिखाने के लिए किया.

क्या-क्या संपत्ति जब्त हुई
ED के मुताबिक, अटैच की गई संपत्तियों में 74.28 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक डिपॉजिट शामिल हैं. ये डिपॉजिट परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और एक्सिम जनरल ट्रेडिंग–GZCO के नाम पर थे. जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों का सीधा संबंध सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपरिया से है.

इसके अलावा 17.5 करोड़ रुपए की संपत्तियां दुबई स्थित कथित हवाला ऑपरेटर और Skyexchange.com से जुड़े गगन गुप्ता की बताई जा रही हैं. ED अफसरों के अनुसार पैसों को ठिकाने इनकी मदद से लगाया गया है.

Check Also

छत्तीसगढ़ मे नौकरशाह राज:सीएम सचिवालय से लेकर मंत्रालय के विभागो तक सामंती शासक, भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं, कार्यशौली को लेकर जबरदस्त नाराजगी

सत्ता मे पाँच बार वापसी करने की तैयारी मे जुटी भारतीय जनता पार्टी मे इन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *