सिया और प्रेमी चेतन ने केतन की हत्या से पहले और बाद की चैट्स की डिलीट, रिसाइकिल बिन से भी मिटाए सबूत

Ketan Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस मामले में नया खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि आरोपी सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चैट हिस्ट्री को डिलीट किया. इसके साथ ही किसी तरह का कोई सबूत नहीं बचे इसके लिए दोनों ने रिसाइकिल बिन से भी डेटा को रिमूव कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों ने चैट्स को अपने-अपने मोबाइल फोन से हटाया. आरोपियों के मोबाइल को फॉरेंसिक साइंस लैब में जांच के लिए भेज दिया है.

पुलिस का क्या कहना है?
सिया और चेतन लंबे वक्त से एक-दूसरे के संपर्क में थे. केतन हत्याकांड मामले की जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन्वेस्टिगेशन से सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने 18 जून से पहले और बाद की चैट हिस्ट्री को मोबाइल से डिलीट कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने रिसाइकिल बिन से भी इसे हटा दिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन करीब 6 महीने पहले से एक-दूसरे के संपर्क में थे. इस दौरान उन्होंने 2004 कॉल किए और 238 घंटे बात की.

कैफे में फाइनल हुई मर्डर की स्क्रिप्ट
आरोप है कि महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले केतन अग्रवाल को सिया ने 18 जून को लोहागढ़ की पहाड़ी से धक्का देकर मार दिया. दोनों की जल्द शादी होने वाली थी. ट्रेकिंग के बहाने सिया उसे पहले लोहागढ़ लेकर गई. इसके बाद उसे अपने प्रेमी चेतन चौधरी की मदद से मौत के घाट उतार दिया. जिस दिन वारदात को अंजाम देना था उस दिन सिया और चेतन ने मिलकर कैफे में हत्या की साजिश रची. इसके साथ ही दोनों ने मावल तालुका के लोहागढ़ फोर्ट के उस स्थान का चयन किया, जहां से केतन को धक्का देने का प्लान किया था.

Check Also

ऑनलाइन गेम में ₹1.45 लाख हारा 10वीं का छात्र, कर्ज से बचने के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश

पटना। ​आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन गेमिंग का नशा युवाओं और बच्चों की मानसिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *