Balaghat: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले लूट की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. रविवार रात कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी की कनपटी पर बंदूक तान सोने चांदी के आभूषण छीन ले गए. व्यापारी के विरोध करने पर फायरिंग भी की. सिर पर लाठियों से 7-8 बार वार किए, इस वजह से व्यापारी लहूलुहान हो गए और जमीन पर गिर पड़े.
लांजी-आमगांव मार्ग की घटना
पुलिस के मुताबकि, वारदात लांजी-आमगांव मार्ग की है. घायल व्यापारी की पहचान कामना ज्वेलर्स के संचालक कपिल आसटकर के रूप में हुई है. वारदात रविवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच उस समय हुई, जब वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. कपिल आसाटकर ने रोज की तरह अपनी दुकान बंद की और सोने-चांदी के गहने थैले में रखकर बाइक से घर लौट रहे थे.
दुकान से घर के बीच हुई वारदात
उनकी दुकान पुराने पंचायत दफ्तर के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स में है, जबकि घर वहां से करीब 700 मीटर दूर कलार समाज के मंगल भवन के पास है. जैसे ही वह घर के पास एक मोड़ से गली की ओर मुड़े, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 8 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया. बदमाशों ने जवरों से भर थैला छीनने की कोशिश की. कपिल ने थैला देने से इनकार किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी.
लाठी से सिर पर किया वार
इसके बाद सिर पर लाठी से 8-10 वार किए. इस वजह से कपिल असाटकर अपनी बाइक समेत नीचे गिर गए. व्यापारी के जमीन पर गिरने बदमाशों ने थैले छीन लिए और 2 मोटसाइकिलों से आमगांव रोड की तरफ भाग गए. थैले में जेवर रखे हुए थे जिनकी कीमत 9 लाख रुपये बताई जा रही है.
पुलिस ने जांच की शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कपिल आसटकर को तुरंत सिविल अस्पताल ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोंदिया रेफर कर दिया. दूसरी तरफ पुलिस ने भी मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter