50 हजार का इनामी खूंखार बदमाश ‘ढालू’ ढेर, बदायूं पुलिस को बड़ी सफलता

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों को बता दिया है कि वह किसी प्रकार की लापरवाही को नहीं बख्शेंगे. बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान बदायूं पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मार गिराया है. इस कार्रवाई के दौरान शेखूपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार और कांस्टेबल अविनाश भी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है.

दरअसल, बरेली रेंज के डीआईजी के निर्देशन पर बदायूं पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी दौरान बुधवार की रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बदायूं-बिजनौर हाईवे पर चेकिंग लगाई गई थी. चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर आता दिखाई दिया, जब उसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा. इतना ही नहीं, पुलिस टीम के पीछा करने पर फायरिंग करना शुरू कर दिया.

जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली
बदमाश के फायरिंग करने पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, तो एक गोली सीधे बदमाश के सीने में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए जब अस्पताल पहुंचाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल भी घायल हुए हैं. जिनका इलाज जारी है.

डकैती के मामले में था वांछित
पुलिस के मुताबिक, बदमाश की पहचान संभल के बनियाठर निवासी जितेंद्र उर्फ ढालू के रूप में हुई है. जो डकैती समेत कई बड़े मामलों में वांछित था. उस पर अमरोहा, नोएडा, दनकौर और बदायूं समेत कई जनपदों में गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है.

Check Also

Rewa Gujarat Hostage Case: गुजरात में रीवा के दो मजदूरों को 8 दिन बंधक रखने का आरोप, सरिया-लाठी से पिटाई का दावा

Rewa Gujarat Hostage Case: मध्यप्रदेश के रीवा से गुजरात काम करने गए दो कर्मचारियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *