CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग से तोड़ा नाता: 17 साल बाद दोनों हुए अलग, कोच रहते 5 बार टीम चैंपियन बनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने 17 साल बाद हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने का फैसला किया। 5 बार की इंडियन प्रीमियर लीग विनर ने सोमवार को इस फैसले का ऐलान किया।

एक फ्रेंचाइजी के बयान में कहा गया, ‘सुपर किंग्स और स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया , जिससे इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल और स्थायी पार्टनरशिप में से एक खत्म हो गई। फ्लेमिंग और सुपर किंग्स मैनेजमेंट के बीच खुली और ईमानदार बातचीत के बाद, सम्मान और आभार के साथ यह फैसला लिया गया।’ 5 आईपीएल और 2 चैंपियंस लीग टाइटल के साथ, फ्लेमिंग IPL में सबसे सम्मानित कोच रहे।

Check Also

Damoh: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गले में प्याज-चीनी की माला पहनकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Damoh: केंद्र सरकार की नीतियों और दिनों दिन बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *