Breaking News

Ujjain Shahi Masjid Update: जुमे की नमाज पर पुलिस की पैनी नजर, संवेदनशील इलाकों में भारी फोर्स; SP की लोगों से अपील

उज्जैन। उज्जैन में जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए 2000 से अधिक पुलिस जवानों और अधिकारियों की तैनाती की गई। संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया।

शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का कार्य भी जारी है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और जवानों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने लोगों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। एसपी ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया से जुड़े पांच अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक पोस्ट की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Check Also

Delhi CJP Protest: प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्‍ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *