CG Monsoon Session Live: मानसून सत्र का दूसरा दिन, सदन में उठा जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और टंकी निर्माण का मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई. इस दौरान भाजपा विधायक भैया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और पानी की टंकियों के निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया.

सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने बताया कि कोरिया जिले में जल जीवन मिशन के तहत कुल 928 पानी की टंकियों का निर्माण स्वीकृत किया गया है. उन्होंने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से 751 पानी की टंकियों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 177 टंकियों का निर्माण कार्य अभी अधूरा है और शेष कार्य को जल्द पूरा करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं.

Check Also

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी और सहयोगी महिला गिरफ्तार

जांजगीर चांम्पा : जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका को शादी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *