कौन हैं रोहिणी घावरी, जिसने लगाया भीम आर्मी सांसद चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न का आरोप?

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने यूपी के नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ फिर से मोर्चा खोला है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर घावरी ने एक फोटो पोस्ट की है. जिसमें चंद्रशेखर एक बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं और बगल में एक महिला भी खड़ी हैं. पोस्ट में रोहिणी ने गाली के साथ लिखा कि यह फोटो पहले क्यों नहीं डाले….मेरा जीवन बर्बाद करके खुशियां मना रहा है. आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी, तूने मुझे खत्म कर दिया. तस्वीर के बारे में दावा किया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद के साथ उनकी पत्नी और बच्चा है. इसके साथ ही उन्होंने पीएम ऑफिस और पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है.

लगातार पोस्ट कर रहीं फोटो-वीडियो
रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे चंद्रशेखर के साथ वीडियो कॉल पर दिखाई दे रही है. उन्होंने लिखा कि कायर नीच मुझे रात में 3-3 बजे रो-रोकर इस रिश्ते में जबरदस्ती बांधे रखता था. मैं समझा-समझा के थक जाती थी कि मत कर परेशान तो मरने की धमकी देता था. इस नालायक को बोलती थी, बहुत बदनामी होगी. इस रिश्ते से तो पागल दीवाना था तब मेरा. बोलता था छोड़ दूंगी तो, मर जाऊंगा उस दिन मर जाता तो अच्छा होता .

घावरी ने लगाया यौन उत्पीड़न का केस
डॉक्टर रोहिणी मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं, फिलहाल वे स्विट्जरलैंड में रह रही हैं. तीन महीने पहले रोहिणी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है और बीजेपी चंद्रशेखर को बचाने की कोशिश कर रही है. घावरी ने महिला आयोग में भी इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी. इसके साथ ही रोहिणी घावरी ने ये भी दावा किया कि लंबे समय से वे चंद्रशेखर के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग कर रही हैं. उन्होंने इस बारे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर को दस्तावेज भी सौंपे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

एमपी सरकार ने दी थी एक करोड़ की स्कॉलरशिप
डॉ. रोहिणी घावरी वाल्मीकि समुदाय से ताल्लुक रखती हैं. साल 2019 में मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी थी. रोहिणी दलित हितों से जुड़े कामों के लिए ‘जनपावर फाउंडेशन’ के साथ काम करती हैं. संयुक्त राष्ट्र में उन्होंने शानदार भाषण दिया था, ‘जय श्री राम’ का उद्घोष किया था, जो सुर्खियां बनी थीं. घावरी ने बताया था कि चंद्रशेखर से उनकी मुलाकात साल 2020 में हुई थी.

महिला आयोग से की गई शिकायत में उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर ने उनके साथ साल 2021 में रिश्ते बनाए थे. साल 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उसका व्यवहार बदल गया. उन्होंने ये भी बताया कि चंद्रशेखर ने उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मैरिज की बात कहकर भ्रमित किया.

Check Also

Uttarakhand Helicopter Crash: जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश होने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *