राइस मिल की नर्सरी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, मौके पर जुटी भीड़, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा इलाके में सोमवार को एक युवक का शव नर्सरी परिसर में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर जीआरपी चरोदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, चरोदा स्थित नर्सरी में काम पर पहुंचे राइस मिल के मजदूरों ने एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय पार्षद और जीआरपी चरोदा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

जीआरपी चरोदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Check Also

Congress Protest In Chandigarh: पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, CM आवास की ओर बढ़े नेताओं पर वाटर कैनन

पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते गैंगस्टर कल्चर, नशे के प्रकोप, और सरकारी कर्मचारियों के बकाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *