अविश्वास प्रस्ताव खारिज, CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- अगले 25 साल तक सत्ता भूल जाए विपक्ष

Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र में जोरदार हंगामा देखने को मिला. विपक्ष द्वारा साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसको लेकर सदन में भाजपा और कांग्रेस के बीच जोरदार हंमागा देखने को मिला. दोनों ही दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए. इसी दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अगले 25 साल तक कांग्रेस की सत्ता में वापसी नहीं होगी.

15 घंटे की चर्चा के बाद गिर गया अविश्वास प्रस्ताव
हालांकि विधानसभा में करीब 15 घंटे तक चली तीखी बहस के बाद सत्तापक्ष ने कांग्रेस के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया. जबकि कांग्रेस ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया, और अंत में संख्या बल के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव गिर गया. दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस सरकार को घोटालों और झूठ की सरकार बताया.

औपचारिकता निभाने अविश्वास प्रस्ताव लाई है कांग्रेस-सीएम साय
अविश्वास प्रस्ताव पर सत्तापक्ष की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के आरोपों के जवाब दिए. मुख्यमंत्री ने सदन में विपक्ष का तीखा हमला भी बोला. प्रभावी ढंग से सरकार की उपलब्धियों को भी प्रस्तुत किया. मुख्यमंत्री ने कहा ‘कांग्रेस केवल औपचारिकता निभाने अविश्वास प्रस्ताव लाई है. भाजपा सरकार प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर लगातार काम कर रही है. महिलाओं, किसानों, युवाओं तथा बुजुर्गों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई है.’

25 साल तक सरकार में नहीं आएगी कांग्रेस-सीएम साय
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर आदिवासियों को केवल वोट बैंक मानने का आरोप लगाया और कहा कि गांव का आदिवासी बेटा मुख्यमंत्री बना है, यह कांग्रेस को स्वीकार नहीं हो रहा. उन्होंने दावा किया कि अगला विधानसभा चुनाव बीजेपी 70 से अधिक सीटों के साथ जीतेगी. कांग्रेस पच्चीस साल तक सरकार में नहीं आएगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायकों को कहा. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 में आप भी शिकायत कर सकते है. हमारे नवाचारों से कांग्रेस बौखलाई हुई है.

Check Also

आज की ताजा खबर

एक तरफ खबर ये है कि अगर आपका घरेलू बिजली का बिल दो हजार रुपए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *