Breaking News

निरीक्षक-अधिवक्ता के खिलाफ FIR: सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने का आरोप

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। डेमोग्राफ़िक्स

पढ़िए पूरी खबर
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने सैलरी पैकेज इंश्योरेंस का क्लेम दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने और अनुचित कमीशन की मांग करने का गंभीर आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षक सुरेश चंद यादव और उनके साथ एक अधिवक्ता को भी सह-आरोपी बनाया है।

SP संदीप पटेल ने की पुष्टी
कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। SP संदीप पटेल ने मामले की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Check Also

Sukma Naxal News: जंगल में छिपा था नक्सलियों का बड़ा डंप! 57 BGL पाइप, डेटोनेटर, IED कंटेनर और भरमार बंदूक बरामद

सुकमा। नक्सल उन्मूलन अभियान के बीच सुकमा पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *