Breaking News

सांप ने डसा तो उसे गले में लपेटकर 14 किमी बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा युवक

कांकेर : जिले से हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक सांप को पकड़कर अपने गले में लपेटता है और फिर बाइक चलाते हुए अस्पताल जा रहा है.

वीडियो कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर का है. जिस युवक ने सांप को पकड़कर बाइक चलाई उसका नाम देवजीत सरकार है. बताया जा रहा है कि देवजीत एक स्नेक कैचर है. जो पिछले 8 साल से इलाके में सांपों को पकड़ रहा है. लेकिन बीते दिनों जब वो रेस्क्यू कर रहा था तो इस सांप ने उसे डस लिया.

सांप के डसने के बाद देवजीत ने उसे पकड़ा और बाइक में लेकर उस घर से 14 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचा. युवक का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि डॉक्टर को पता चल सके कि सांप कौन सा है.

Check Also

Bastar Dussehra 2026: CM विष्णुदेव साय को मिला बस्तर दशहरे का न्योता, पारंपरिक पागा पहनाकर किया सम्मान

CM Sai Bastar Dussehra: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को बस्तर दशहरा में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *