Breaking News

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में MP के श्रद्धालु की मौतः सोनी परिवार के 3 सदस्य गए थे यात्रा पर, बेटा सुरक्षित, पत्नी लापता

धार। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हुए हादसे में मध्यप्रदेश के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि पत्नी लापता और 10 साल का मासूम सुरक्षित है। हादसे में धार जिले के राजगढ़ निवासी विशाल सोनी 42 वर्ष की मौत हो गई है। पत्नी गौरी 41 वर्ष लापता और बेटा पार्थ 10 साल सुरक्षित बताए जा रहे है। हादसे के बाद एमपी की पुलिस उत्तराखंड पुलिस से सतत संपर्क में है।

बता दें कि धार जिले के राजगढ़ का सोनी उत्तराखंड की यात्रा पर था। रुद्रप्रयाग में 20 यात्रियों से भरी ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गई। बस में सवार गौरी सोनी का नाम लापता लोगों की सूची में है। वहीं पार्थ सोनी की धार पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह से बात हुई और वह सुरक्षित बताए जा रहे है, जबकि विशाल सोनी की मौत हो गई है।

वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया
बताया जाता है कि सोनी परिवार बद्रीनाथ धाम जा रहा था तभी बद्रीनाथ हाईवे पर यह यात्रियों से भरी वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया। पत्नी गौरी सोनी को एसडीआरएफ NDRF की टीम ढूंढ रही है। एएसपी गीतेश गर्ग ने बताया कि परिजनों के साथ पुलिस और प्रशासन के लोग मौके के लिए रवाना हुए हैं। धार एसपी मनोज कुमार सिंह की रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक से बात हुई है। पुलिस ने बताया कि रोड क्रॉस करने के दौरान यह दुर्घटना हुई है।

Check Also

MP News: दमोह में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, हजारों लोगों से 1100-1100 रुपये लेकर आयोजक फरार

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में विवाह कराने के नाम पर हजारों लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *