Rewa News: रीवा के सरकारी कार्यालय में खुली बोतल, ऑफिस टाइम पर जाम छलकाते मिला बाबू, जानें पूरा मामला

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां प्राशसनिक व्यवस्था की गरिमा पूरी तरह चरमराती हुई नजर आई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर एसडीएम कार्यलय में तयनात एक क्लर्क परिसर के अंदर ही शराब पी रहा है. रिपोर्ट की माने तो यह घटना दफ्तर के समय के दौरान ही हुई है.

SDM अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे
बाबू सरकारी ऑफिस के केबिन में बैठकर कार्यलय के टाइम पर ही शराब पी रहा था. इसकी जानकारी अधिकारियों के दी गई. सूचना मिलने पर एसडीएम अनुराग तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. जांच में जब इस बात की पुष्टि हो गई कि दफ़्तर परिसर के अंदर सचमुच शराब पी गई थी, तो SDM ने इस पर अपनी कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर की.

सरकारी दफ़्तरों के कामकाज को लेकर उठने लगे सवाल
एसडीएम अनुराग तिवारी ने कहा कि सरकारी दफ़्तर में इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और संबंधित कर्मचारी के ख़िलाफ़ सख़्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. और यह घोषणा की गई है कि रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक दफ़्तरों के कामकाज को लेकर भी सवाल उठने लगे.

Check Also

एलपीजी जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई, 419 जगह छापे; बुकिंग अब सामान्य स्तर पर लौटी

प्रदेश में अफवाहों के चलते मार्च महीने में रसोई गैस की बुकिंग अचानक बढ़ गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *