Breaking News

छत्तीसगढ़ के गुरूजी का गंदा काम, वाट्सअप में भेजते थे गंदे मैसेज… अब बर्खास्त की तैयारी

छत्तीसगढ़ के एक गुरूजी का गंदा काम सामने आया है. आरोप है कि ये गुरूजी छात्राओं को वाट्सअप में गंदे मैसेज भेजते थे और उन्हें गणित में फेल करने की धमकी भी देते थे, अब गुरूजी की पोल खुल गई है और उन्हें बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई है. पढ़े विस्तार से पूरी खबर…

पखांजूर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोड़ा में पदस्थ राज्य अतिथि शिक्षक आशीष मंडल को सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई है. विद्यालय के प्राचार्य ने 22 अगस्त को जिला शिक्षा अधिकारी, उत्तर बस्तर कांकेर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. पत्र के अनुसार आशीष मंडल गणित विषय के राज्य अतिथि शिक्षक के रूप में 29 अगस्त 2019 से विद्यालय में कार्यरत है. विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं से शिकायत प्राप्त होने का उल्लेख करते हुए पत्र में कहा गया है कि गणित विषय में फेल करा देने का डर दिखाने तथा बालिकाओं के व्यक्तिगत व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से अश्लील संदेश भेजने जैसी शिकायतें सामने आई हैं.

अब कार्रवाई की तैयारी
पत्र में इन कृत्यों को शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत बताते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों में भय का वातावरण उत्पन्न होने की बात कही गई है. पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आशीष मंडल के न्यायिक हिरासत में होने संबंधी समाचार प्रकाशित हुआ है. इन परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के 24 जून 2019 के निर्देशों का हवाला देते हुए राज्य अतिथि शिक्षक आशीष मंडल को सेवा से बर्खास्त किए जाने की अनुशंसा की गई है.

विद्यालय प्रबंधन द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत मरोड़ा, अध्यक्ष जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, सभी ने प्रस्ताव में हस्ताक्षर कर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए प्रतिवेदन में मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *