Breaking News

आखिरी ओवर में प्रिंस यादव का धमाका, लगातार 3 चौके जड़कर श्रीसंत-अश्विन के खास क्लब में बनाई जगह

Three Fours in Final Over: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत देखकर ऐसा लग रहा था कि टीम 250 का स्कोर आसानी से पार कर लेगी, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते गए. आखिरी ओवरों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ाती नजर आई. ऐसे में पारी के आखिरी ओवर में प्रिंस यादव ने तीन चौके लगाकर भारत के स्कोर को 223 तक पहुंचाया. अपनी पारी के दौरान प्रिंस ने 3 चौके जड़कर एक खास उपलब्धि अपने नाम कार ली है.

ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने प्रिंस यादव
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में प्रिंस यादव ने आखिरी ओवर में 3 चौके जड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अब वह भारत की ओर से किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में 10वे या 11वे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 3 चौके लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले एस श्रीसंत और रविचंद्रन अश्विन ही यह कारनामा कर सके थे.

श्रीसंत-अश्विन के खास क्लब में मारी एंट्री
टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच में 10वे या 11वे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड एस श्रीसंत के नाम दर्ज है. श्रीसंत ने 2007 में जोहानिसबर्ग में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 चौके जड़े थे. इसके बाद साल 2011 में रविचंद्रन अश्विन ने कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ 3 चौके लगाए थे. अब प्रिंस यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी ओवर में 3 चौके लगाकर इस खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 19वें ओवर में 202 रन के स्कोर पर अपने 8 विकेट खो दिए थे. ऐसे में प्रिंस यादव क्रीज पर आए, जब टीम को आखिरी ओवर में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी. तब प्रिंस ने 3 चौके लगाकर भारत के स्कोर को 223 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

Check Also

राजस्थान में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या से सनसनी, खनन लीज विवाद में ग्रामीणों पर हमले का आरोप

Atar Singh Bhadana News: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *