Tim David: आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद एक ओर जहां आरसीबी की टीम जश्न में डूबी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. बता दें, आईपीएल फाइनल के अगले ही दिन टिम डेविड को आचार संहिता का उल्लंघन करते पाया गया, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर एक मैच का बैन लगा दिया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…
टिम डेविड पर क्यों लगा बैन?
दरअसल आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान टिम डेविड ने अंपायर नितिन मेनन की ओर बर्फ की थैली फेंकी थी. टिम डेविड की इस हरकत पर बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए उनपर एक मैच का बैन लगा दिया है.जिसके चलते अब वह आईपीएल 2027 का पहला मैच नहीं खेल सकेगा. इसी के साथ बीसीसीआई ने उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया और लेवल 1 के अपराध के लिए 2 डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह घटना पहली पारी के 10वें ओवर की है. आईपीएल के मुताबिक, टिम डेविड ने विकेट गिरने पर अंपायर नितिन मेनन की ओर आक्रामकता से बर्फ की थैली फेंककर प्रतिक्रिया दी थी. औस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की इस हरकत के बाद उन्हें आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक डेविड ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और मैच रैफरी जवागत श्रीनाथ द्वारा दिए गए दंड को मान लिया है. यह इस सीजन का उनका पांचवां डिमेरिट पॉइंट था जिसके कारण उनके ऊपर एक मैच का बैन लगा दिया गया है.
IPL 2026 में टिम डेविड का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में 30 वर्षीय स्टार बल्लेबाज टिम डेविड के प्रदर्शन की बात करें, तो इस सीजन उन्होंने कुल 16 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 22 चौके और 23 छक्के की मदद से 305 रन बनाए हैं. इस सीजन डेविड के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter