Breaking News

Rajnandgaon Cow Slaughter Case: 300 रुपये किलो गोमांस बेचने का आरोप, नागपुर से बुलाया जाता था कसाई

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव गौहत्या कांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की जांच में सामने आया कि, मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम उर्फ कनवा नागपुर से कसाई बुलाता था. आधी रात को घुमंतू गोवंश को घर लाकर हत्या की जाती थी और 300 रुपये किलो में गो-मांस बेचा जाता था.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने नागपुर के कसाई एजाज अहमद उर्फ कसाई (39) सहित गौरीनगर की खैरून निशा (60) और नसीमा बेगम उर्फ रानी (57) को गिरफ्तार किया. इन दोनों महिलाओं ने गो-मांस खरीदा था. इससे पहले 17 अक्टूबर को 10 आरोपियों को जेल भेजा गया था और एक नाबालिग को बालिका गृह भेजा गया है. अब तक 4 महिलाओं सहित 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

13-15 के बीच की थी गौहत्या
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी 10-11 अक्टूबर और 13-15 अक्टूबर की दरम्यानी रात को दो गौहत्या कर चुके थे. कटे हुए सिर 12 अक्टूबर को गौरीनगर में और 14 अक्टूबर को शीतला तालाब में मिले थे.

कई चिकन-मटन सेंटरों में गो-मांस बेचा
खुलासा ये भी हुआ है कि शहर के कई चिकन-मटन सेंटरों में गो-मांस बेचा जा रहा था. आरोपी आरिफ कुरैशी की गौरीनगर मैदान के पास चिकन दुकान को रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि नागपुर से भी गो-मांस की सप्लाई होती थी और कई खरीदार कसाइयों के सीधे संपर्क में थे. नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा है कि तकनीकी साक्ष्यों की जांच जारी है और आगे भी गिरफ्तारियां होंगी.

Check Also

शिक्षा विभाग में फर्जी आदेश का कमाल: कलम सरकारी, आदेश जाली और भरोसा बेबस!

19 कर्मचारियों के स्थानांतरण का फर्जी आदेश बना चर्चा का विषय, व्यवस्था पर उठे सवालसरकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *