Breaking News

धार में अवैध हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा! सिकलीगर समेत 3 गिरफ्तार, पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर थाना अंतर्गत सिंघाना चौकी पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सिकलीगर सहित दो अन्य खरीददार आरोपियों को दबोच लिया है।

पकड़े गए आरोपी उज्जैन और धामनोद क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। सिंघाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 देशी पिस्तौल, 3 बारह बोर के कट्टे और 9 एमएम के 4 जिंदा कारतूस सहित कुल हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनकी अवैध हथियारों की मिनी फैक्ट्री कहां संचालित हो रही थी और इन हथियारों को आगे कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

Check Also

Akhilesh Yadav News: PDA सम्मेलन में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, कन्नौज की पूरी जिला कार्यकारिणी भंग

Kannauj SP Unit Dissolved: यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी कोई भी गलती नहीं करना चाहती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *