’10 करोड़ रुपए पहुंचाओ, नहीं मिट्टी में मिला देंगे’, सिंगर B Praak को लॉरेंस विश्नोई गैंग से मिली धमकी

B Praak Death Threat: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलते ही सिंगर ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. धमकी देने वाले युवक ने अपने आपको लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो मिट्टी में मिला देंगे.

सिंगर बी प्राक की शिकायत पर मोहाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि धमकी देने वाला लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा है. फोन कर 10 करोड़ रुपए की मांग की और कहा कि अगर पैसा नहीं दिया तो मिट्टी में मिलाने की धमकी दी.

क्या है मामला?

  • सिंगर बी प्राक से जुड़े पंजाबी सिंगर दिलनूर को 5 जनवरी को एक अनजान नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने 2 बार लगाया लेकिन उन्होंने फोन का कोई जवाब नहीं दिया.
  • इसके बाद अगले दिन 6 जनवरी को एक और कॉल आया. कॉल विदेशी नंबर से था तो उन्होंने उठा लिया, लेकिन जब वह संदिग्ध लगा तो तुरंत ही कॉल को काट दिया.

धमकी देने वाले ने लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया
दिलनूर के कॉल काटने पर एक वॉइस मैसेज आया. जब उन्होंने मैसेज को सुना तो दंग रह गए. मैसेज भेजने वाले ने अपने आपको लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया. और कहा कि मैं अर्जू विश्नोई हूं, बी प्राक से 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी चाहिए. यह मैसेज बी-प्राक तक पहुंचा दो कि हमें 10 करोड़ रुपए चाहिए.

1 हफ्ते का दिया समय
धमकी देने वाले ने मैसेज में कहा कि तुम्हारे पास केवल 1 हफ्ते का समय है. तुम चाहे जिस भी देश में जाना चाहो, चले जाओ लेकिन अगर उससे (बी प्राक) जुड़ा कोई भई व्यक्ति मिला तो हम उसको नुकसान पहुंचाएंगे. जल्दी हमारी मांग पूरी करें, नहीं तो ‘मिट्टी में मिला देंगे’. फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Check Also

Ramayana OTT Deal: थिएटर के बाद JioHotstar पर आएगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, घर बैठे देखने के लिए देने होंगे पैसे!

Jio Mega Deal Update: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *