Breaking News
bhilai-chhattishgarh-special-operation-regarding-bangladeshi-infiltration-32-thousands-records-individuals-scrutinized

छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर स्पेशल अभियान, 32 हजार लोगों के खंगाले गए रिकॉर्ड्स; 250 से अधिक जांच के दायरे में

अवैध प्रवास की जांच और विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए दुर्ग पुलिस की एसटीएफ टीम ने विशेष अभियान चलाया है।

भिलाई। शनिवार को दुर्ग जिले में बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर को पकड़ने के बाद अब पुलिस अवैध प्रवास की जांच और विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए दुर्ग पुलिस की एसटीएफ टीम ने विशेष अभियान चलाया है।

अभियान के तहत करीब 32 हजार व्यक्तियों के स्कैन किए गए डेटा का विश्लेषण किया गया, जिसमें 250 से अधिक व्यक्तियों को आगे की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

एसटीएफ ने चलाया अभियान

पुलिस के अनुसार, चिन्हित व्यक्तियों से संबंधित जानकारी जुटाने और उसका सत्यापन करने के लिए एसटीएफ टीम ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और मुर्शिदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों की जानकारी संकलित कर उसका दस्तावेजीकरण किया गया है।

फिलहाल संकलित डेटा का विस्तृत विश्लेषण और सत्यापन किया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को पकड़ाई बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर के विरुद्ध कार्रवाई कर उसे डिपोर्ट किया जा चुका है।

Check Also

dhamtari-mujgahan-murder-case-three-more-accused-arrested-seven-sent-to-jail-so-far

धमतरी का मुजगहन हत्याकांड: 3 और आरोपी गिरफ्तार, अबतक 7 लोग भेजे गए जेल

धमतरी: चर्चिंत मुजगहन हत्याकांड में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है. जांच के दौरान अर्जुनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *