Breaking News

वाह रे UP सरकार! बच्चों को मिड-डे मील में परोसी गई कीड़े वाली खिचड़ी, आखिर मासूम जिंदगियों से कौन कर रहा खिलवाड़?

सहारनपुर. यूपी सरकार में सैकड़ों बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है. सुशासन का गुणगान करने वाली सरकार में बच्चों को मिड-डे मील में कीड़े वाली खिचड़ी परोसी गई है. मामला सामने आने के बाद शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा. खिचड़ी में कीड़ा दिखने के बाद विद्यालय प्रबंध समिति ने एनजीओ के कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

बता दें कि पूरा मामला नारायण जनता इंटर काॅलेज महंगी का है. बदायूं की यूनाइटेड विकास समिति (एनजीओ) बच्चों के खाने की व्यवस्था को देखती है. सरकार ने कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के मिड-डे मील का टेंडर दे रखा है. रोज की एनजीओ पका-पकाया भोजन लेकर आया. खाने में बच्चों को खिचड़ी परोसी गई, जिसमें कीड़े निकले. कीड़ा देखते ही बच्चों ने खाना खाने से इंकार कर दिया.

प्राचार्य ने जब खाना देखा तो खाने में कीड़े दिखे. साथ ही क्वॉलिटी भी घटिया थी. इस दौरान प्राचार्य ने गुस्सा जाहिर करते हुए एनजीओ से साफ कह दिया कि बच्चे ऐसा खाना नहीं खाएंगे. साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है. ये एनजीओ गंगोह ब्लाॅक के करीब 11 स्कूल काॅलेजों में भोजन भिजवाने का काम करता है.

Check Also

Chandausi Crime: 6 माह की बछिया के साथ कथित कुकर्म, फिर हत्या का आरोप; घटना से इलाके में आक्रोश

डीडीयू नगर. मुगलसराय क्षेत्र के चंदासी वार्ड नंबर 14 में करीब छह माह की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *