आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव और फायरिंग, खाकी का ये हाल है तो आम जनता का क्या?

गाजियाबाद. अपराधी को पकड़ने के लिए गई नोएडा पुलिस पर पथराव और फायरिंग हुई है. इस घटना में एक कॉन्स्टेबल को गोली लगी. उसे यशोदा अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. नोएडा पुलिस यहां मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल में आरोपी को दबोचने के लिए गई थी. इस बीच ये हमला हुआ.

जानकारी के मुताबिक नोएडा फेज के दरोगा ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी. जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी. पुलिस टीम जैसे ही आरोपी के घर के बाहर पहुंची तो कुछ संदिग्ध लोगों ने अचनाक पुलिस पर हमला कर दिया. डीसीपी ग्रामीण के मुताबिक मृत कांस्टेबल की पहचान सौरभ के नाम से हुई है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस पर ना केवल हमला किया, बल्कि एक दरोगा की पिस्टल तक लूट ली. यह घटना मसूरी थाना क्षेत्र के मसौता गांव की है. इसके अलावा भी कई बार पुलिस टीम पर इस क्षेत्र में हमले हो चुके हैं. फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं आरोपियों की तलाश जारी है

Check Also

UPI चार्ज के खिलाफ इंदौर के व्यापारियों का डिजिटल पेमेंट बंद करने का ऐलान, 23 सितंबर को ‘No UPI Day’

Indore News: यूपीआई पेमेंट पर शुल्क लगाने को लेकर अब मध्य प्रदेश की कमर्शियल कैपिटल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *