रायपुर: कांग्रेस शासनकाल में मैनपाट केवल पर्यटन स्थल भर नहीं था। एक इन्वेस्टमेंट प्लेस था।इस पर्यटन स्थल में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष टोमन सिंह सोनवानी(जेल में है) सहित पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भ्रष्टाचार के माध्यम से लूटे गए करोड़ो रुपए का इन्वेस्टमेंट जमीन खरीदी। ये जांच एजेंसियों के जांच में सामने आ चुका है। इसी स्थान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का तीन दिन का चिंतन शिविर का आयोजन हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा जी ने अपने उद्बोधन में व्यवहार और शिष्टाचार के बारे में बाते कही। विभागों और निर्वाचन क्षेत्र में भ्रष्टाचार (शिष्टाचार) के शिकायत न आने की नसीहत भी दी।
कांग्रेस के शासन काल में खुले आम भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने भाजपा को प्रदेश में अवसर दिया है। आम जनता का ये मानना है कि सरकारें आती जाती है, व्यवस्था पूर्ववत रहती है। तरीके बदल जाते है लेकिन भ्रष्टाचार बंद नहीं हो सकता है। ये बात भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा को प्रदेश में आने से पहले बताया जा चुका है या अध्यक्ष ने भांप लिया है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदली है व्यवस्था नहीं। कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे है कि छत्तीसगढ़ की सरकार का रिमोट दिल्ली में है और प्रदेश में संगठित भ्रष्ट्राचार चल रहा है लाभान्वित दिल्ली हो रही है।
आबकारी,राजस्व, वन,लोक निर्माण,जीएसटी सहित खाद्य विभाग में चुपचाप खेल चल रहा है। स्थानीय लोगों को काम देने के बजाय काम करवाने के लिए ऐसे नियम शर्त रखे और रखवाए जा रहे है जिससे बाहरी लोगों को काम मिले और खुद को बाहर ही बाहर गुजारा भत्ता मिलता रहे। भाजपा में वरिष्ठों की उपेक्षा के चलते सरकारी कामकाज में अपनाए जाने वाले तरीकों का सार्वजनीकरण हो रहा है। व्यवस्थापिका के पुराने स्थापित जन प्रतिनिधि कार्यपालिका से आए एक नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रहे है।बताया जाता है कि मार्कफेड की जमीन पर व्यवसायिक परिसर निर्माण को लेकर बवाल मचा हुआ है।
कांग्रेस के एक नेता का शंकर नगर में बने होटल में हजारों स्क्वेयर फीट जमीन दबाने के मामले में चुप्पी की खबर नड्डा जी तक पहुंची है। यही वजह है कि नड्डा जी भ्रष्ट्राचार और शिष्टाचार की बात समझा रहे है। वैसे भी भाजपा के तीसरे कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने मंत्रियों विधायकों को कमीशन मोह न छोड़ने पर सरकार के जाने की बात कही थी। इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी भी प्रदेश में आए थे। जबदस्त बरसात के बावजूद भीड़ ने कांग्रेस को ऊर्जा दी है कि साढ़े तीन साल बाद सरकार बनना तय है।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter