Breaking News

सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेताओं पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि केस

रायपुर/असम। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के खिलाफ ₹500 करोड़ के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

सीएम शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तीनों नेताओं ने उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि 4 फरवरी को गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के परिवार ने असम में करीब 12,000 बीघा जमीन पर कब्जा किया है, जो लगभग 3,960 एकड़ से अधिक बताई जा रही है।

बीते कुछ दिनों से धार्मिक आधार पर अलगाव जैसी टिप्पणियों को लेकर हिमंता शर्मा को पूर्व सुप्रीम कोर्ट जजों और नागरिक समाज की आलोचना का सामना करना पड़ा है। इसी बीच लगे इन आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने साफ किया कि वे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

वहीं, गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया को घबराहट बताया। उन्होंने X पर लिखा कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो अदालतों की शरण लेने के बजाय “जनता की अदालत” में आकर मुकाबला करें।

Check Also

नकटी में बुलडोजर कार्रवाई पर सदन में बवाल, स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य, गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेस विधायक निलंबित, नकटी मामले में राजस्व मंत्री ने कहा, शिकायत के बाद हटाया गया अतिक्रमण

रायपुर। ग्राम नकटी में बुलडोजर कार्रवाई के मुद्दे पर विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *