Breaking News

PM मोदी का 75वां जन्मदिन, रायपुर में महादेव घाट पर महाआरती समेत कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन, CM साय होंगे शामिल

PM Narendra Modi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं पीएम मोदी के जन्मदिन के जश्न को BJP ने दो हफ्ते के सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का ऐलान किया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी महादेव घाट पर भव्य समरसता महाआरती, स्वच्छता आवास और लोक कल्याण का उत्सव समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. जिसे CM विष्णु देव शामिल होंगे.

CM साय ने PM मोदी को दी बधाई
CM विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि पीएम को कुशल संगठनकर्ता और वैश्विक नेता माना जाता है..छत्तीसगढ़ में विकास का माहौल उनके नेतृत्व का परिणाम. उन्होंने सोशल मीडिया में जारी किया. जिसमें कहा कि भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम आभारी हैं. इसके साथ ही PM की उपलब्धियों का भी जिक्र किया है.

PM के जन्मदिन पर महाआरती समेत होंगे कई कार्यक्रम
आज PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भव्य समरसता महाआरती का आयोजन होगा. इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा एवं सनातन ध्वज वाहिनी का भी आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंत्रीगण, विधायक, सांसद, महापौर बीजेपी के नेतागण शामिल होंगे. वहीं रायपुर के मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम स्वच्छता आवास और लोक कल्याण का उत्सव होगा.

जांगला के लोगों ने भेजा खास संदेश
वहीं PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर के ग्रामीणों ने बधाई दी है. साथ ही एक खास मांग भी की है. बीजापुर जिले के ग्रामीणों ने PM मोदी को जांगला गांव आने का बुलावा दिया है. साथ ही जांगला मॉडल कॉलोनी के उद्घाटन करने की मांग की है.

Check Also

Raipur Garba Guidelines: गरबा पंडालों में CCTV से लेकर महिला-पुरुष गार्ड तक जरूरी, DJ की टाइमिंग भी फिक्स; नियम टूटे तो परमिशन रद्द!

Raipur Garba Guidelines: नवरात्रि आने वाली है. 11 तारीख से जगह-जगह माता विराजी जाएंगी इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *