आय से अधिक संपत्ति का मामला, EOW ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ पेश की चार्जशीट, 50 करोड़ की अवैध संपत्ति समेत हुए कई खुलासे

CG News: निलंबित IAS और पूर्व CM भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 8,000 पन्नों का चालान पेश किया है. सौम्या पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप लगाया गया है. EOW ने इसे अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्रोपोर्स्टिनेट एसेट्स केस बताया है.

EOW ने सौम्या चौरसिया के खिलाफ पेश की चार्जशीट
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सौम्या चौरसिया के EOW ने लगभग 8,000 पन्नों का चालान पेश किया है. चालान में सौम्या चौरसिया पर 45 बेनामी संपत्तियों में निवेश का खुलासा हुआ है. कुल वैध आय सिर्फ 2.51 करोड़ और अवैध कमाई करीब 50 करोड़ बताया गया है. चालान में यह भी बताया गया है कि 2019 से 2022 के बीच सबसे ज्यादा अवैध निवेश किया गया है.

कोल लेवी मनी लांड्रिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया 450 करोड़ के कोल लेवी मनी लांड्रिंग मामले में पहले ED और फिर EOW ने गिरफ्तार किया था. करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद सौम्या चौरसिया तीन माह पहले ही जमानत पर रिहा हुईं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सौम्या चौरसिया छत्तीसगढ़ से बाहर बैंगलुरु में रह रही हैं और वहीं से पेशियों में आ रही है.

Check Also

इंसानियत शर्मसार! लव मैरिज करने वाली महिला का मौत के बाद भी हुआ सामाजिक बहिष्कार, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Ambikapur: सरगुजा मुख्यालय अंबिकापुर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *