Breaking News

Bihar News: मिठाई खाने की खुशी मातम में बदली! रसगुल्ला गले में फंसने से 8 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। पूरा मामला बोधगया थाना क्षेत्र के सोनू बिगहा गांव का है, जहां बीते रविवार की रात रसगुल्ला खाने के बाद दौड़ते समय एक बच्चा जमीन पर गिर गया। इस दौरान रसगुल्ला उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

बच्चे के गले में फंस गया रसगुल्ला
मिली जानकारी के अनुसार शिवम (8) के घर में रसगुल्ला रखा हुआ था, जिसे उसकी मां ने उसे खाने से मना भी किया था, लेकिन बच्चे ने मां की बात नहीं मानी। रसगुल्ला खाने के बाद वह दौड़ने लगा। दौड़ते समय ठोकर लगने से वह नीचे गिर गया। परिजनों के मुताबिक, इसी दौरान रसगुल्ला उसके गले में फंस गया और उसकी सांस लेने में परेशानी होने लगी।

बच्चे ने बीच रास्ते में तोड़ा दम
बच्चे की हालत बिगड़ता देख परिजन उसे लेकर आनन-फानन में बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को मगध मेडिकल ले जा रहे थे। इस दौरान बच्चे ने बीच रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया।

परिजनों में मचा कोहराम
मृतक बच्चे की पहचान सोनू बिगहा गांव निवासी बच्चू यादव के 8 वर्षीय बेटे शिवम के रूप में हुई। शिवम दो बहनों का इकलौता भाई था। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से सभी घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी मातम का मौहल बना हुआ है।

Check Also

Bihar EOU Raid: इंजीनियर के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा, एक घर से ₹50 लाख कैश मिलने की सूचना; ₹83.53 लाख की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

पटना। बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *