Breaking News

बिलासपुर में गोलीकांड का बड़ा खुलासा: कांग्रेस नेता के ऑफिस में अंधाधुंध फायरिंग, जवाब में चली लाइसेंसी बंदूक

शहर में हुई फायरिंग की वारदात ने सभी को चौंका दिया है। अब इस मामले में CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा हुआ है। वीडियो में दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश हमलावरों को गोलियां चलाते हुए साफ देखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, हमलावर जोंधरा चौक की ओर से आए थे और उन्होंने कांग्रेस नेता व मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के ऑफिस पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान भाजपा नेता के ससुर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त नितेश सिंह ने भी अपनी लाइसेंसी बंदूक से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

एसपी रजनीश सिंह ने बताया कि शुरुआती समय में लोग फायरिंग की आवाज को पटाखे समझ बैठे, लेकिन जब एक व्यक्ति घायल हुआ तो हड़कंप मच गया। उन्होंने पुष्टि की कि पीड़ित पक्ष द्वारा की गई फायरिंग लाइसेंसी हथियार से की गई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष टीमें गठित की हैं, जो आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। फिलहाल पुलिस राजनीतिक रंजिश और जमीन विवाद—दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Check Also

Rajnandgaon Cow Slaughter Case: 300 रुपये किलो गोमांस बेचने का आरोप, नागपुर से बुलाया जाता था कसाई

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव गौहत्या कांड में पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *