Breaking News

गाली-गलौज, कहासुनी… फिर खामोश हो गई एक जिंदगी… किराना व्यापारी की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

चंदौली. सकलडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किराना व्यापारी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 55 वर्षीय उमाशंकर मौर्य के रूप में हुई है, जो नोनार बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी थे. घटना नोनार तुलसी आश्रम गांव के पास की बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक उमाशंकर मौर्य शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पैदल अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों से उनकी गाली-गलौज और कहासुनी हुई. आरोप है कि रंजिश के चलते हमलावरों ने लाठी-डंडों और फावड़े की बट से पीटकर उनकी हत्या कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं क्षेत्राधिकारी (सीओ) सकलडीहा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. उन्होंने मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Check Also

Delhi CJP Protest: प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट

CJP Protest: देश की राजधानी दिल्‍ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *