Breaking News

CG News: मोटी कमाई के चक्कर में 7.50 लाख रुपये की ठगी, बिटकॉइन में निवेश कर बनना था करोड़पति

CG News: बिटकॉइन में निवेश कर हर महीने 12 से 13 प्रतिशत का भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर एक महिला से 7.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी का नाम पीलादास मानिकपुरी है, जो रायपुर के चंगोराभाठा का रहने वाला है.

लिखित शिकायत दर्ज कराई थी
​एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थिया देवकी सोनकर ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी पीलादास ने बिटकॉइन में निवेश के नाम पर झांसा देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में नगद और यूपीआई के माध्यम से कुल 7,50,000 रुपये ऐंठ लिए. शुरुआत में आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए कुछ रकम वापस की, लेकिन बाद में बची हुई मुख्य राशि डकार गया और अपना फोन बंद कर फरार हो गया.

आरोपी को रायपुर से हिरासत में लिया
साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को रायपुर से घेराबंदी कर हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी की वारदात में इस्तेमाल किया गया 10,000 रुपये कीमत का मोबाइल फोन जप्त किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Check Also

रेलवे के आधुनिकीकरण से यात्री सुविधाओं, व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *