हजारों पन्ने की चार्जशीट आखिरकार आर्थिक अपराध शाखा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ पेश कर दिया। चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू को कांग्रेस सरकार के राज में हर घोटाले का हिस्सा पहुंचा है। दायां हाथ काम करे और बाएं हाथ को पता न चले ये भ्रष्टाचार में सम्भव नहीं है। एक सवाल है कि अगर बिट्टू पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुत्र नहीं होता तो क्या एक हजार करोड़ रूपये दूसरे रास्ते से पहुंचता?
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने हिस्से का पैसा अपने बेटे को देने का रास्ता बनवाया था। अनिल टुटेजा , निरंजन दास, रानू साहू, समीर विश्नोई, टोमन सिंह सोनवानी, मनोज सोनी अरुण पति त्रिपाठी, सूर्यकांत तिवारी,सौम्या चौरसिया का गैंग था जो हर घोटाले में भूपेश बघेल को मिलने वाले हिस्सेदारी को चैतन्य बघेल को देने के लिए रास्ता बनाते थे। ये गैंग के सभी सदस्य जेल दाखिल हो चुके है। मुख्य सरगने तो जेल से निकल नहीं पा रहे है कुछ लोग जमानत में बाहर है। एक महारानी तो हाल ही फिर से 115करोड़ का कमीशन पाने के नाम पर जेल जा चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुत्र चैतन्य बघेल का नाम कांग्रेस शासन काल में ही सामने आ चुका था।बिका हुआ आर्थिक अपराध अनुसंधान विभाग की औकात थी ही नहीं क्योंकि इस विभाग में महाभ्रष्ट आरिफ शेख काम देख रहे थे।अभिषेक माहेश्वरी जैसा दलाल पुलिस अधिकारी दलाली बटोरने में लगा था। इन सबके ऊपर महारानी सौम्या चौरसिया थी। शराब घोटाले में जितने तरीके का घोटाला हुआ उनमें सभी का हिस्सा चैतन्य बघेल तक पहुंचा। काले धन को सफेद करने के लिए शराब के व्यापारी सोने के व्यापारी बिट्टू के कंस्ट्रक्शन कंपनी में इन्वेस्ट किया लेकिन सारा सच सामने आ चुका है। इस साल के अपने जन्मदिन में बिट्टू को उठाया गया था।
अपने बेटे की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल गरजे थे। अजीत जोगी की सत्ता भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार को जेल भेजे जाने चली गई थी। डा रमन सिंह ने भूपेश बघेल को गिरफ्तार करवाया था तो डा रमन सिंह की सरकार चली गई। चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया तो भूपेश बघेल ने कहा था कि मोदी की सरकार चली जाएगी। ऐसा नहीं हुआ लेकिन खुद की सरकार चली गई। जेल को तीर्थ बताने वाले भूपेश बघेल के बेटे के लिए तीर्थ यात्रा लम्बी होते दिख रही है। जन्मदिन, दशहरा,दिवाली क्रिसमस, सहित नया साल के बाद मकर संक्रांति जेल में ही मनेगा क्योंकि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट 31दिसंबर तक के लिए बंद हो गया है सुनवाई भी अगले साल ही होगी।
भूपेश बघेल भले ही बाहर है लेकिन जिस तरह से बार बार गैंग के लोग जेल आ जा रहे हैं उससे टूटने की संभावना बढ़ते दिख रही है। इस गैंग की एक महिला के भी टूटने की खबर है जिसके चलते भूपेश बघेल के परिवार में संकट आने की बात गलियारे में है। शराब घर तोड़ता है,सही बात है।शराब और शबाब घर के साथ साथ रिश्तों को भी तोड़ता है
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter