Breaking News

दुबई एयरपोर्ट बंद होने से उड़ानें रद्द, इंदौर के कई नेता-उद्योगपति फंसे, सभी ने खुद को सुरक्षित बताया

मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के असर के बीच दुबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट अचानक निरस्त हो गई. शनिवार को जब शहर के कई नेता और उद्योगपति दुबई एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें उड़ान रद्द होने की जानकारी मिली. ईरान के लगातार हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. कई उड़ानें निरस्त होने से मध्य प्रदेश के इंदौर के कई बड़े नेता और उद्योगपति वहां फंस गए हैं. फिलहाल इन सभी की वतन वापसी मुश्किल दिख रही है. स्थानीय प्रशासन ने सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है. सभी ने खुद को सुरक्षित बताया है.

मध्य पूर्व में बढ़े तनाव के बीच दुबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट अचानक निरस्त हो गई. ऐसा होने पर इंदौर के रहने वाले कई बड़े नेता और उद्योगपति वहां फंस गए हैं. बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग दुबई में एक बिजनेस मीटिंग और वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.

दुबई में अटके लोगों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल और आदित्य शर्मा और संजय शुक्ला के बेटे आकाश शुक्ला सहित अन्य नाम शामिल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक अधिकांश लोग दुबई में एक बिजनेस मीटिंग और वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इसी बीच क्षेत्रीय तनाव के चलते एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हुआ और कई उड़ानें निरस्त कर दी गईं. पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि वे जिस स्थान पर ठहरे हैं, वहां हालात सामान्य हैं. वापसी की योजना शारजाह से है, लेकिन उड़ानों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा. वही संजय शुक्ला ने वीडियो कॉल पर दुबई की स्थिति दिखाई, जहां बॉम्ब गिरा है. वही वह लोग जिस स्थान पर है, वहां से भी तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है.

पूर्व विधायक संजय शुक्ला के बेटे सागर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिता से उनकी बात हुई थी, जहां उन्होंने दुबई की स्थिति दिखाई. आज मंजर काफी दिल दहला देने वाला है. वहां के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. उन्होंने भारत से गुहार लगाते हुए कहा कि दुबई से उनके पिता और बाकी लोगों को सुरक्षित भारत लाया जाए. वही फिलहाल उड़ानें बहाल होने का इंतजार किया जा रहा है और इंदौर में भी परिजन अपने लोगों की सुरक्षित वापसी की राह देख रहे हैं.

Check Also

Bhopal: भोजपुर मंदिर में वरमाला पर बवाल! ‘परमीशन’ के लिए कपल को रोका, वीडियो वायरल

Bhopal News: भोजपुर मंदिर में वरमाला की रस्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *