Breaking News

भिलाई के मारुति शोरूम में बवाल: महिला कर्मचारी ने GM पर फेंकी स्याही, थप्पड़-लात मारने का VIDEO वायरल

दुर्ग जिले के भिलाई में मारुति सुजुकी शोरूम के जनरल मैनेजर (GM) और महिला कर्मचारी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी ने GM अंकित आनंद पर अश्लील मैसेज भेजने, गलत तरीके से बात करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी GM के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत की जांच के दौरान हुआ हंगामा
जानकारी के मुताबिक महिला कर्मचारी ने पहले ही भिलाई नगर थाने में GM के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 22 मई को पुलिस मामले की जांच के लिए शोरूम पहुंची थी। इसी दौरान GM अंकित आनंद भी वहां पहुंचे, तभी महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने ऑफिस में घुसते ही GM के चेहरे और कपड़ों पर स्याही फेंक दी। इसके बाद उसने थप्पड़ मारे और लात भी चलाई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन महिला काफी नाराज नजर आई।

महिला स्टाफ ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
घटना के दौरान शोरूम में अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि कई महिला कर्मचारी GM के व्यवहार से परेशान थीं। हालांकि अब तक अन्य कर्मचारियों ने सार्वजनिक रूप से सामने आकर बयान नहीं दिया है।

महिला का आरोप है कि GM लंबे समय से अश्लील मैसेज भेज रहे थे और गलत तरीके से बातचीत करते थे। इसी वजह से उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के समय वहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं, इसलिए पुलिस केवल समझाने का प्रयास करती नजर आई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
भिलाई नगर पुलिस ने GM अंकित आनंद के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

पुलिस के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है।

Check Also

8 तहसीलदारों क़ो कलेक्टर ने थमाया नोटिस, राजस्व कार्य, एग्रीस्टेक में किसान पंजीयन और टीएल बैठक में सौंपे कार्य पूर्ण नहीं करने पर मिला नोटिस

सारंगढ़ बिलाईगढ़: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने 8 तहसीलदारों क़ो समय सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *