Breaking News

शर्मनाक: पटना में नाबालिग के साथ गैंगरेप, चार युवकों ने होटल में बुलाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, सभी आरोपी….

पटना। राजधानी पटना के कोतवाली इलाके में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 4 नाबालिग लड़कों ने एक होटल में इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। 8 वीं और 10वीं के छात्र हैं।

तीनों दोस्तों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म
आरोपियों ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए पहले एक लड़के से लड़की ने दोस्ती की, फिर ग्रुप के सभी दोस्तों से जुड़ गए और सबसे नजदीकी भी बढ़ती चली गई। इसी बीच 1 महीने पहले पीड़िता दीपनगर इलाके में स्थित एक आरोपी के घर पर पहुंची थी। दोनों ने शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद ग्रुप के तीन दोस्तों के साथ बाईपास से सटे एक होटल में गई। जहां तीनों ने बारी-बारी से उसका रेप किया।

पीड़िता ने दी घरवालों को जानकारी
वहीं, पीड़ित लड़की ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि, कल मंगलवार के दिन कोतवाली इलाके के एक होटल में बुलाकर उसके साथ रेप किया गया है। लड़की ने होटल से निकलने के बाद परिजन को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिस आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 4 नाबालिग लड़के इस मामले में पकड़े गए हैं, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है। फिलहाल कोतवाली थाने की महिला पुलिसकर्मी शोभा कुमारी और ASI राजीव रंजन कोर्ट में लड़की का बयाना दर्ज कराने के लिए लेकर गए हैं।

घटना पर पटना एसएसपी का बयान
वहीं इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि, इस आरोप में 4 चारों आरोपितों को पटना पुलिस के द्वारा पुलिस कार्रवाई करते हुए कि गिरफ्तार कर लिया गया है और इस पूरे मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है।

Check Also

MP News: दमोह में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, हजारों लोगों से 1100-1100 रुपये लेकर आयोजक फरार

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में विवाह कराने के नाम पर हजारों लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *