हिस्ट्रीशीटर की बेरहमी से हत्या, पत्थर-ईंट और डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : दुर्ग शहर के कुंदरापारा में बीती रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की पत्थर, ईंट और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान लेखराम कोठारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देर रात अज्ञात हमलावरों ने उसे घेरकर हमला किया और पत्थर, ईंट व डंडों से बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।सूत्रों के अनुसार, लेखराम कोठारी हाल ही में धारा 151 के मामले में जेल से छूटकर आया था और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Check Also

छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, कार-ट्रेलर की भिड़ंत में 3 की मौत और 2 गंभीर

चाईबासा। छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर का सफर एक परिवार के लिए जिंदगी की आखिरी यात्रा बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *