बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, 1 सितंबर से कराएं eKYC पर ध्यान रखे ये जरूरी बात

रायपुर : छत्तीसगढ़ बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर है. 1 सितंबर 2026 से बिजली कनेक्शन की eKYC शुरू होने जा रही है. इसमें केवल घरेलू उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि गैर-घरेलू, कृषि, औद्योगिक, सड़क बत्ती और नलजल सहित बिजली कनेक्शन की सभी श्रेणियां शामिल रहेंगी. लेकिन ई-केवाईसी के दौरान उपभोक्ताओं को एक बात जरूर ध्यान रखने पड़ेगी. वो ये है कि ईकेवाईसी के लिए आपके इलेक्ट्रिसिटी बिल और आधार कार्ड में नाम मैच होना चाहिए.

अगर नहीं मैच हो रहा नाम तो क्या करें
अगर आधार कार्ड पर अंकित नाम और बिजली बिल पर लिखे नाम में अंतर पाया गया तो केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी. इसे पूरा करने के लिए कनेक्शन के अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम का शत-प्रतिशत मिलान होना जरूरी है. अगर आपके भी बिल पर नाम आधार कार्ड से अलग है तो ई-केवाईसी से पहले उपभोक्ता को बिजली बिल में नाम सुधार या नाम परिवर्तन करना होगा. बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी शुरू करू कराने से पहले अपने दस्तावेजों में दर्ज नाम की जांच करने की अपील की है.

मोर बिजली एप की मदद से होगी E-KYC
eKYC के लिए उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से बिजली कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। वे ‘मोर बिजली’ ऐप के जरिए घर बैठे eKYC पूरी कर सकेंगे. इस प्रक्रिया के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. अगर ऐप के जरिए eKYC करने में परेशानी आती है तो उपभोक्ता संबंधित वितरण केंद्र या जोन कार्यालय पहुंचकर अधिकृत कर्मचारियों की मदद ले सकते हैं.

किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा
इतना ही नहीं बजिली कंपनियों ने मीटर रीडरों को भी ई-केवाईसी करने के लिए उपभोक्ताओं की मदद के निर्देश दिए हैं. बिजली कंपनियों द्वारा साफ किया गया है कि ई-केवाईसी के किसी भी तरह शुल्क नहीं लगेगा. इसलिए किसी भी कर्मचारी, मीटर रीडर या अन्य व्यक्ति को ई-केवाईसी के लिए कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है.

Check Also

कांकेर सांसद भोजराज नाग का अनोखा अंदाज: नींबू काटकर बारिश रोकने का किया दावा, सभा में लगे ठहाके

बालोद. जिले के डौंडीलोहारा में महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त जारी करने पहुंचे मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *