Breaking News

Indore News: वार्ड 60 का चुनाव अटका, H1N1 की दस्तक और 55 लाख की शराब जब्त… शहर में 3 बड़ी खबरें

इंदौर। नगर निगम वार्ड 60 के चुनाव अटके गए हैं। हाई कोर्ट ने सुनहरा अंसारी का पार्षद का चुनाव शून्य घोषित करने के निचली अदालत के आदेश पर स्टे दे दिया है। सीनियर एडवोकेट विशाल बाहेती ने सुनहरा अंसारी की ओर से तर्क रखे गए। अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी।

स्वाइन फ्लू का एक और केस
इंदौर में स्वाइन फ्लू का एक और केस सामने आया है। धार की 22 वर्षीय युवती में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है जहां उसका दो दिन से इलाज जारी है। दो हफ्ते में इंदौर में यह दूसरा मामला है। बता दें कि दो हफ्ते पहले उज्जैन की महिला की मौत हुई थी। नए केस के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संक्रमित के संपर्क में आए लोगों पर नजर रखी जा रही है।

बायपास पर शराब की बड़ी खेप पकड़ाई
बायपास पर शराब की बड़ी खेप पकड़ाई है। हरियाणा से आ रही कंटेनर से शराब की सैकड़ों पेटियां शराब मिली है। जब्त शराब की कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है। आबकारी विभाग की टीम ने कंटेनर रोका इस दौरान तलाशी में शराब का जखीरा बरामद हुआ। दस्तावेजों की जांच के बाद शराब जब्त की गई।

अवैध अंतरराज्यीय परिवहन की आशंका जताई जा रही है। हरियाणा से इंदौर तक खेप कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है? कंटेनर मालिक और चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। शराब भेजने और रिसीव करने वालों की तलाश जारी है। तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका को लेकर आबकारी विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Check Also

ऑनलाइन गेम में ₹1.45 लाख हारा 10वीं का छात्र, कर्ज से बचने के लिए रची अपने ही अपहरण की साजिश

पटना। ​आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन गेमिंग का नशा युवाओं और बच्चों की मानसिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *