Breaking News

Jabalpur Cruise Incident: बरगी डैम हादसे में मिला एक और बच्चे का शव, मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में रविवार सुबह एक बच्चे समेत 2 शव बरामद किए गए. इसके साथ ही हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है, जिस बच्चे का शव मिला है उसका नाम मासूम का नाम मयूरन है और उसकी उम्र 9 साल है. यह तमिलनाडु त्रिची का रहने वाला था. मयूरन के साथ उसके चाचा कामराज का शव भी मिला है.

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता था कामराज
कामराज जबलपुर के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीनिस्ट की पोस्ट पर काम करता था और वो अपने सास, ससुर, साले की पत्नी और बेटे-बेटी के साथ कुल सात सदस्यों के साथ बरगी डैम घूमने गए थे. हालांकि सास ससुर ने क्रूज पर सवार होने से मना कर दिया था, लिहाजा वो घाट पर ही थे. वहीं परिवार के सात लोग क्रूज पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे.

कामराज की पत्नी की मौत
इस हादसे में कामराज के बेटे और भतीजी को रेस्कयू टीम द्वारा बचाचा गया है. लेकिन कामराज की पत्नी और साले की पत्नी की भी मौत हो गई है. हादसे के बाद शनिवार को काकुलाझी और सौभाग्यम के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिए गए हैं. जिला प्रशासन की मदद से दोनों शव को कार्गों विमान से तमिलनाडु स्थित उनके गृह ग्राम भिजवाया गया. नाना-नानी के साथ 10 साल का पूवीथरन त्रिची लौट गया है.

2023 के बाद नहीं हुआ क्रूज का फिटनेस टेस्ट
इस हादसे में जो क्रूज गहरे पानी में समा गया उस क्रूज का फिटनेस अंतिम बार कब हुआ था, इसकी जानकारी आरएम संजय मल्होत्रा को नहीं है. हमने जब उनसे सवाल पूछा तो उनका कहना था कि यह देखकर बताया जा सकता है.

Check Also

Rohit Sharma Retirement: क्रिकेट के बाद क्या करेंगे हिटमैन? अश्विन ने बताया पूरा प्लान

Ashwin Reveals Hitman Next Step: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के भविष्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *