Breaking News

Paresh Rawal के Hera Pheri 3 छोड़ने पर Johny Lever ने किया रिएक्ट, कहा- उन्हें फिल्म कर लेनी चाहिए…

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) छोड़ दिया है. जिसके बाद एक्टर अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच विवाद चल रहा है. वहीं, अब इसपर एक्टर जॉनी लीवर (Johny Lever) ने अपनी राय दी है.

बता दें कि अपने एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर (Johny Lever) ने परेश रावल (Paresh Rawal) के ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) छोड़ने पर बात करते हुए कहा कि – ‘मुझे लगता है कि उन्हें फिल्म कर लेनी चाहिए, बैठकर बात करें, मामला सुलझाएं क्योंकि फैंस परेश को फिल्म में बहुत मिस करेंगे, उनके बिना मजा नहीं आएगा. तो बात करके सुलझा लेना चाहिए, मेरी नजर में तो यही सही है.’

इस इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने बताया कि फिल्म के लिए उन्हें कैसे संपर्क किया गया. एक्टर ने कहा, ‘मुझे भी हेरा फेरी की धमकी आ चुकी है, कि आप बुक्ड हो.’ इसके अलावा फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने परेश के साथ विवाद पर कहा कि ‘जो भी कुछ है, मुझे नहीं लगता कि यह वह जगह है जहां मैं इसके बारे में बात करूंगा क्योंकि यह एक बहुत गंभीर मामला है. यह मामला अदालत द्वारा संभाला जाएगा, इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं यहां इसके बारे में बात करूंगा.’

बता दें कि जॉनी लीवर के अलावा फिल्म के ही एक्टर सुनील शेट्टी भी परेश रावल के जाने पर बात कर चुके हैं. उन्होंने कहा था, ‘एक फिल्म तब आइकॉनिक बनती है जब दर्शक किरदारों को याद करते हैं. यह सुनील, अक्षय और परेश नहीं थे. यह राजू, श्याम और बाबू राव थे. कोई भी इन तीन किरदारों की जगह नहीं ले सकता और जब कार्तिक को फिल्म के लिए विचार किया गया था तो वह राजू की जगह नहीं ले रहे थे. यह पूरी तरह से अलग भूमिका के लिए था.’

Check Also

नोरा फतेही-संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर’ विवादों में, CBFC और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) और अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutta) का नया गाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *