नोरा फतेही-संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर’ विवादों में, CBFC और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही (Nora Fatehi) और अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutta) का नया गाना ‘सरके चुनर, तेरी सरके’ अपनी कथित अश्लीलता के कारण विवादों में घिर गया है। गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर जमकर आलोचना और ट्रोलिंग हो रही है। गाने को आपत्तिजनक बताने के बाद शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज कराया। शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल और दृश्य बेहद अश्लील और आपत्तिजनक हैं, जो सार्वजनिक शालीनता और सामाजिक मानदंडों के खिलाफ हैं। वकील विनीत जिंदल ने बताया कि उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी लिखित शिकायत भेजी है, जिसमें गाने पर प्रतिबंध लगाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की गई है।

वकील विनीत जिंदल ने इस गाने को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए दिल्ली पुलिस और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से भी संपर्क किया और गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के बोल और दृश्य दोनों ही अश्लील और हानिकारक हैं, जो सार्वजनिक शालीनता और सामाजिक मानदंडों के खिलाफ हैं।

वकील विनीत जिंदल ने कहा, “मैंने यह गाना सुना है। इसके बोल बहुत आपत्तिजनक हैं और इसका कंटेंट बेहद अश्लील है। चूंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) इस तरह के मामलों पर संज्ञान लेने के लिए उपयुक्त अथॉरिटी है, इसलिए हमने शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही गाने के संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी शिकायत भेजी गई है।” शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाने के बोल और दृश्य दोनों ही अश्लील और हानिकारक हैं, जो सार्वजनिक शालीनता और सामाजिक मानदंडों के खिलाफ हैं। सोशल मीडिया पर गाने को लेकर ट्रोलिंग तेज है और कई लोगों ने इसे “सस्ता और अभद्र” बताया।

वकील विनीत जिंदल ने कहा, “हमने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वे इस गाने पर बैन लगा दें और इसके जुड़े सभी कंटेंट को सोशल मीडिया से हटा दें। इस तरह का कंटेंट अपराध के दायरे में आता है। इसलिए हमने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल से भी गुजारिश की है। इसके तहत हमने साइबर सेल में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।”

कन्नड़ बोलों को लेकर भी सवाल
खास बात यह है कि आलोचना केवल हिंदी वर्जन तक सीमित नहीं रही। दर्शकों ने मूल कन्नड़ वर्जन के बोलों को लेकर भी समान चिंताएं जताई हैं। दोनों भाषाओं में गाने के कंटेंट पर सवाल उठाए गए हैं। बढ़ते विरोध को देखते हुए गाने के निर्माताओं ने यू-ट्यूब से हिंदी वर्जन हटा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने अपने रिएक्शन में कहा है कि बॉलीवुड में गानों के बोल की क्वालिटी लगातार गिरती जा रही है। इस विवाद में वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है और CBFC से भी गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यह गाना और उससे जुड़ा कंटेंट अपराध के दायरे में आता है।

Check Also

Gold Silver Price Today Update: सोना-चांदी में हलचल, 18 से 24 कैरेट तक के उछले दाम, जानें क्या है ताजा भाव

Gold and Silver Rise Second Day: सोना-चांदी की कीमतों पर इन दिनों उतार-चढ़ाव जारी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *