NEET पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, आरोपी टीचर मनीषा मंधारे को 14 दिन की CBI कस्टडी में भेजा

NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले की जांच तेज होती जा रही है. इसके साथ ही इसके शिकंजे में कई और लोग भी आते जा रहे हैं. अब तक सीबीआई ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कि दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से गिरफ्तार किए गए हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को 14 दिन की CBI हिरासत में भेज दिया है.

आरोपी मनीषा गुरुनाथ मंधारे पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले बायोलॉजी से जुड़े गोपनीय सवाल कुछ लोगों तक पहुंचाए थे. सीबीआई ने एक दिन पहले ही उन्हें गिरफ्तार किया था. इसके बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है. CBI के मुताबिक मनीषा मंधारे और मनीषा वाघमारे ने छात्रों और उनके पेरेंट्स से लीक पेपर देने के बदले लाखों रुपए लिए.

जांच में क्‍या-क्‍या आया सामने?
CBI के मुताबिक मनीषा मंधारे पुणे की एक सीन‍ियर बॉटनी टीचर हैं. NEET-UG परीक्षा प्रक्रिया में NTA की एक्सपर्ट टीम से जुड़ी हुई थीं, जांच में सामने आया है कि उन्हें बॉटनी और जूलॉजी सेक्शन तक विशेष पहुंच हासिल थी, जिसका कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किया गया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) NEET पेपर लीक मामले की जांच कर रही है और शिक्षकों और उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है

परीक्षा से पहले दी गई थी कोचिंग
एजेंसी का दावा है कि परीक्षा से पहले कुछ छात्रों को खास कोचिंग सेशन में संभावित सवाल बताए गए थे. जांचकर्ताओं को शक है कि इनमें से कई सवाल असली परीक्षा में भी पूछे गए. इस मामले में पहले ही कई राज्यों से गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. अब CBI डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, बैंक डिटेल्स और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है.

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद सामने आने के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी. अब CBI इस नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Check Also

सत्ता-संगठन में संतुलन बनाने की कवायद, इन 4 राज्‍यों मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

BJP Cabinet Reshuffle: देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *