महादेव पधारे हैं! गंगा किनारे जाल में मिला शिवलिंग, आग की तरह फैली बात, बड़ी संख्या में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़

डीडीयू नगर. सूजाबाद क्षेत्र में गंगा किनारे एक शिवलिंग मिलने की चर्चा इन दिनों क्षेत्र में तेजी से फैल रही है. घटना को लेकर स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखा है, वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जानकारी जुटाने और सत्यापन में लगी हुई है.

स्थानीय निवासी जितेंद्र साहनी और कल्लू साहनी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पहले वे अपने साथियों के साथ नदी में महाजाल डालकर मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान जाल खींचते समय उसमें एक भारी पत्थर जैसी वस्तु फंस गई. पहले उन्हें लगा कि यह कोई साधारण बोल्डर है, लेकिन बाहर निकालने पर पता चला कि वह शिवलिंग है.

ग्रामीणों के मुताबिक शिवलिंग को नदी से निकालकर किनारे सुरक्षित रखा गया. बाद में वहां पहुंचे कुछ लोगों ने श्रद्धा भाव से उसे एक ऊंचे स्थान पर स्थापित करने की इच्छा जताई, जिसके बाद शिवलिंग को वहां स्थापित कर दिया गया. घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से लोगों का आना-जाना शुरू हो गया और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी.

वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की. बातचीत के दौरान अधिकारियों ने शिवलिंग और वहां बने चबूतरे के संबंध में जानकारी ली. ग्रामीणों ने बताया कि शिवलिंग को उन्होंने साफ-सफाई के साथ सुरक्षित रखा है तथा चबूतरा काफी पुराना है, जो कई वर्षों से वहां मौजूद है.

Check Also

VIP पास पर रोक, गणनास्थल की निगरानी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव

Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव किए गए हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *