दो सगी हिंदू बहनों से छेड़छाड़, दोनों ने युवक की जमकर की पिटाई, आरोपी मोहम्मद रफी गिरफ्तार

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर से छेड़खानी का मामला सामने आया है, जहां दो सगी हिंदू बहनों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी, जिसकी पहचान मोहम्मद रफी के रूप में हुई है, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना छतरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के पास की है। जानकारी के मुताबिक, दो सगी बहनों ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद रफी नामक युवक कई महीनों से उनका पीछा कर रहा था और उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इससे तंग आकर दोनों बहनों ने पहले तो आरोपी की पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद रफी ने इस तरह की हरकत की हो। पीड़ित बहनों ने पहले भी उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। इस बार, बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए न केवल उसका सामना किया, बल्कि उसे सबक भी सिखाया। कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद रफी को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

Ujjain News: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर सख्ती की तैयारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कालनेमी अभियान चलाकर होगी जांच

Ujjain News: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले साधु-संतों से जुड़े विवाद लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *