काल बनकर दौड़ी कारः खाईं में अनियंत्रित होकर गिरा वाहन, 4 लोगों की मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

श्रीनगर गढ़वाल. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाईं में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि 4 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जांच की जा रही है.

बता दें कि घटना कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर उस वक्त घटी, जब मालगढ़ी तल्ला की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाईं में गिर गई. घटना के वक्त कार में 4 लोग सवार थे. सभी की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा होता देख आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

हादसे में मरने वालों की पहचान दर्शन सिंह(68), धर्म सिंह असवाल(65), करण सिंह पंवार(65) और राजेंद्र सिंह(65) के रूप में हुई है. सभी की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुट गई है. जांच के बाद ही घटना की असल वजह का पता चल पाएगा.

Check Also

Ujjain News: सिंहस्थ से पहले फर्जी साधुओं पर सख्ती की तैयारी, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष बोले- कालनेमी अभियान चलाकर होगी जांच

Ujjain News: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ से पहले साधु-संतों से जुड़े विवाद लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *