अब नहीं दिखेगा ‘हिटमैन’ का पुल शॉट? लॉर्ड्स वनडे हो सकता है रोहित शर्मा का आखिरी मैच, माता-पिता पहुंचे लंदन!

Lord’s ODI Last Match: भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है. खबरों की माने तो ये मैच भारतीय टीम के कप्तान रहे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक BCCI की सिलेक्शन कमेटी और भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर द्वारा रोहित शर्मा को साफ कर दिया गया है कि वह 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं.

रोहित शर्मा को पहले ही दे दी गई जानकारी
रिपोर्ट्स की मानें तो कोच गौतम गंभीर और चयन समिति ने पिछले सप्ताह ही रोहित शर्मा को भविष्य के रोडमैप की जानकारी दे दी थी. चयकर्ता अब 2027 में वाले वड डे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं और उनकी योजना टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका देने की है. ऐसा माना जा राह है कि आने वाले समय में यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को बड़ी और नियमित भूमिकाएं सौंपी जा सकती है.

माता-पिता भी पहुंचे लंदन-रिपोर्ट्स
खबर ये भी है 19 तारीख को होने वाले वन डे मैच के लिए रोहित शर्मा के माता-पिता भी लंदन पहुंच चुके हैं. रोहित ने खुद अपने माता-पिता के लॉर्ड्स में मौजूद रहने के विशेष इंतजाम किए हैं ताकि वे उनके अंतिम मैच के गवाह बन सकें. रोहित शर्मा के लिए मौजूदा इंग्लैंड दौरा बल्ले से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. उन्होंने पहले वनडे में सिर्फ 11 रन बनाए, जबकि कार्डिफ में खेले गए दूसरे मैच में वह 47 गेंदों में 26 रन ही बना सके.

दो फॉर्मेट से पहले ही ले चुके है संन्यास
रोहित ने 29 जून 2024 को भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद संन्यास लिया था. इसके बाद 7 मई 2025 को इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था.

Check Also

अडानी के खिलाफ अमेरिकी केस पर लगा ब्रेक, रिश्वतखोरी के आरोपों से मिली कानूनी राहत

Gautam Adani News: ब‍िजनेसमैन गौतम अडानी को अमेरिका में चल रहे एक केस में बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *