सरायकेला में खापरसाई के स्कूल का छज्जा गिरने से तीन बच्चे घायल, बाल-बाल बचे 28 बच्चे, चेतावनी के बावजूद नहीं जागा विभाग

सरायकेला के खापरसाई प्राथमिक विद्यालय में छज्जा गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए. जर्जर भवन में पढ़ाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. पहले भी स्कूल की स्थिति की शिकायत की गई थी. हादसे के बाद बच्चे डरे हुए हैं और पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं. सरायकेला के खापरसाई प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार (17 मार्च) को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जर्जर स्कूल भवन का बाहरी छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा. उस समय स्कूल में कुल 28 बच्चे मौजूद थे. गनीमत यह रही कि मध्यान्न भोजन की घंटी बजते ही बच्चे क्लासरूम से बाहर निकल चुके थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

सरायकेला के खापरसाई प्राथमिक विद्यालय में जर्जर भवन का छज्जा गिर गया. मिड-डे मील के समय बच्चे बाहर थे. पहले चेतावनी के बावजूद कार्रवाई न होने से प्रशासन पर सवाल उठे. गनीमत यह रही है कि इस हादसे के समय स्कूल के बच्चे मिड डे मील खाने के लिए स्कूल के क्लास रूम से बाहर निकले थे. हालांकि, इसमें भी स्कूल तीन बच्चे मुस्कान बारला (11), रेशमी बारला (09) व सोनाली जामुदा (07) को हल्की चोट लगी. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. हालांकि इस घटना के बाद बच्चों में डर का माहौल है. कई बच्चे अब क्लासरूम के अंदर जाने से घबरा रहे हैं.

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी पंडा ने 6 सितंबर 2025 को ही विभाग को पत्र लिखकर भवन की खराब स्थिति की जानकारी दी थी. उन्होंने साफ चेतावनी दी थी कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग भी की थी. लेकिन विभाग ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया.

हैरानी की बात यह भी है कि जिला स्तर के अधिकारी उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक को भी इस घटना की जानकारी तक नहीं थी. हादसे के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि सूचना देने के बावजूद प्रभारी बीपीओ सांत्वना जेना देर से पहुंचीं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों के मुताबिक यह स्कूल भवन करीब 38 से 40 साल पुराना है. साल 1985 में बने इस दो कमरे के भवन की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. बरसात में छत टपकती है, दीवारों से प्लास्टर गिरता रहता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

Check Also

‘टपोरी की तरह संसद आते हैं’, कंगना रनौत ने राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान, बोलीं – महिलाएं असहज हो जाती हैं

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *