UP सरकार ने गुंडे पाल रखे हैं! बीच सड़क सरकारी गाड़ी खड़ी कर गुंडागर्दी, इनको ‘जीरो टॉलरेंस’ का पाठ पढ़ाना भूल गए क्या मुखिया जी?

रायबरेली. रायबरेली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ‘उत्तर प्रदेश सरकार’ लिखी एक बोलेरो गाड़ी के चालक ने खुलेआम गुंडागर्दी की. इस घटना ने सरकारी वाहनों के दुरुपयोग और शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 17 मार्च 2026 की रात करीब 8:00 बजे, बोलेरो (संख्या UP 33 AX 5631) के चालक ने एक डीसीएम ड्राइवर को बीच सड़क पर रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. मामला यहीं नहीं थमा, आरोपी ने अपनी गाड़ी को चौराहे के बीचों-बीच खड़ा कर दूसरी गाड़ी के आगे लगाकर जबरदस्त हंगामा किया, जिससे मौके पर भारी जाम लग गया. चौराहे पर तैनात होमगार्ड ने जब स्थिति संभालने और पूछताछ की कोशिश की तो बोलेरो चालक ने उसके साथ भी अभद्रता की.

इतना ही नहीं, जब होमगार्ड ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने गाड़ी सीधे गार्ड पर चढ़ाने की कोशिश कर दी. यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए. बताया जा रहा है कि बोलेरो किसी सरकारी कार्यालय से संबंधित है, लेकिन जिस तरह से उसका इस्तेमाल दबंगई और कानून को ठेंगा दिखाने के लिए किया गया, उसने प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. हंगामा करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े इतनी बड़ी घटना हो जाती है और आरोपी आराम से भाग निकलता है, लेकिन दरोगा या सिपाही कोई भी मौजूद नहीं था. यह घटना रायबरेली में कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाती है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है.

Check Also

Indore: इंदौर ट्रैफिक व्यवस्था पर हाई कोर्ट सख्त, BRTS हटने के बाद भी नहीं हुआ सुधार, अदालत ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Indore News: इंदौर शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *