Haryana: हरियाणा का झज्जर जिला उस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. जब घर के बाहर एक गाड़ी में सवार हमलावरों ने करीब 10 सेकंड के अंदर ही 30 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई. इस दौरान हितेश उर्फ गोलू की मौत हो गई. इस खौफनाक हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है. रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, सब तैयार रहें, नंबर सबका आएगा. फिलहाल, इस हत्याकांड ने हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, यह मामला झज्जर जिले के सुबाना गांव का है, जहां बीती देर रात बदमाशों ने गोलियों की तड़तड़ाहट से सबको दहशत में डाल दिया. घर के बाहर खड़ी गाड़ी में हितेश उर्फ गोलू जाकर जैसे ही बैठता है. वहां पर करीब 20 सेकंड के अंदर ही एक नीली रंग की बलेनो कार में सवार होकर 4 से 5 लोग पहुंचे और तड़ातड़ गोलियां दागना शुरू कर दी. हितेश कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.
घटना का वीडियो वायरल
बदमाशों ने इस दौरान करीब सवा 2 मिनट तक फायरिंग की. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो काफी खौफनाक है. इसी बीच इस हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने ली. जिसके बाद मामला और गरमाया हुआ है. सोशल मीडिया पर हर्षित की हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है.
सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
रोहिता गोदारा गैंग के नाम से की गई पोस्ट में लिखा, “मै Naveen_Boxer_Goripur, Arvind_Gilli_Rana, Zora_Dabas कल रात को जो हरियाणा के सुबाना गांव में जो हितेश उर्फ गोली की हत्या हुई है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं. इसने हमारे भाई प्रदीप और उसके भाई (फौजी) को गोली मारी थी, जिसमें ये भी शामिल था. इसलिए इसको हमारे भाई (प्रदीप) और उसके साथियों ने अपने हाथों से मारा है और जो भी इसमें शामिल थे. सब तैयार रहें, नंबर सबका आयेगा. इसके तो सिर्फ 30 गोलियां मारी है, बाकी जो भी बचें हैं, उनके 100 से भी ज्यादा गोली मारेंगे. जो भी हमारे दुश्मन हैं वो भी तैयार रहें, जल्द ही मुलाकात होगी.”
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter